फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिस हत्याकांड में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गोपालपुरा-भदरौली मार्ग पर पूजा पब्लिक स्कूल के पास से सुबह पकड़ा।
विज्ञापन

गांव बिठौली निवासी सागर वाल्मीकि ने 10 अक्तूबर को थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि 3 अक्तूबर को उनका भाई क्रिस दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान विपक्षियों ने क्रिस, उसके पिता रमेश चंद्र, मां सोन देवी, बहन राधा देवी और सागर पर कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर दिया। हमले में क्रिस के सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। उपचार के दौरान क्रिस की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में विवेचना के दौरान मुकदमे में हत्या और सामूहिक आपराधिक दायित्व से संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह बिठौली निवासी विजय (48) और चरन सिंह उर्फ छोटू (25) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई। - अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें