फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी में पथराव और फायरिंग के बाद सांप्रदायिक तनाव, पांच लोग घायल, 33 नामजद

Mon, 15 Feb 2021 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
तनाव के बाद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कस्बे के चूड़ी का बाजार में रविवार सुबह युवक दिनेश और उसकी बहन कृष्णा को बंधक बनाकर पीटे जाने की सूचना पर पहुंचे उसके परिजनों और अन्य लोगों पर आरोपियों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इसमें दिनेश पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दहशत से बाजार बंद हो गए। दस नामजद सहित 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पांच हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन


यह झगड़ा मोहल्ला कांदउवार निवासी दिनेश और अकबर के बीच हुआ था। अकबर सामान रखने के लिए सड़क पर दरी बिछा रहा था। उधर से जा रहे दिनेश ने रास्ते से दरी हटाने के लिए कहा। इसी पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया था। रविवार सुबह जब दिनेश अपनी बहन कृष्णा को लेकर बाइक से जा रहा था। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाला रामचरन इंटर कॉलेज के पास दोनों को पकड़ लिया था। दोनों को कपडे़ से ढककर बाइक रिक्शा पर डालकर दरी के गोदाम में ले गए और बंधक बना लिया। कृष्णा भाग निकली। उसकी सूचना पर परिजन और अन्य लोग पहुंचे।

10 मिनट तक किया पथराव
कृष्णा के साथ परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर पहुंचे और दिनेश को मुक्त कराने का प्रयास किया। इसी बीच हमलावरों ने पथराव कर दिया। दस मिनट तक पत्थर फेेंके। आरोप है कि  इसके बाद फायरिंग भी की। पथराव और फायरिंग में दिनेश, कृष्णा, संजय, मान सिंह उर्फ वीपी, कुमरवती पत्नी लालाराम घायल हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए थाने पर हंगामा भी किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात आगरा रेफर कर दिया गया हैं। 
विज्ञापन


10 को कराया नामजद
ओमप्रकाश ने 23 नामजद व दस अन्य के विरुद्ध मारपीट, अपहरण, पथराव, फायरिंग, अभद्रता एवं सोने के आभूषण लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में अकबर, फिरोज, रमजान, शाकिर, सुल्तान, संजय, मोहम्मद, असगर, सन्नू, जहांगीर, शाकिर उस्मानी, अकरम, इकबाल उर्फ दरोगा, बब्बू, शाहरूख, टीलू, शोहिल, शकील, इदरीश मेंबर, वकील, वसीम, शनि एवं अकबर व दस अन्य अज्ञात हैं। तनाव को देखते हुए आठ थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश की जा रही
सीकरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एहतियात के तौर पर पीएसी भी तैनात कर दी गई है। 
- बबलू कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें