फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : सीटी स्कैन के दौरान साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, हंगामे के बाद डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा 

Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि धनौली के रहने वाले विनोद कुमार का बेटा दिव्यांश छत से गिर गया था। इससे उसके चोट लगी थी। सीटी स्कैन के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीटी स्कैन के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना नाई की मंडी के सुभाष पार्क स्थित अग्रवाल सीटी सेंटर में शुक्रवार शाम को साढ़े तीन साल के दिव्यांश की सीटी स्कैन के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। इस पर डॉक्टर और कर्मचारी सेंटर को बंद करके भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि धनौली के रहने वाले विनोद कुमार का बेटा दिव्यांश छत से गिर गया था। इससे उसके चोट लगी थी। वह शाम पांच बजे उसे नामनेर स्थित एसआर हॉस्पिटल में लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने शाम को उसको सीटी स्कैन के लिए भेज दिया। इस पर सुभाष पार्क स्थित डॉ नीरज अग्रवाल के सेंटर पर लेकर आए थे। 
यहां पर दिव्यांश को इंजेक्शन लगाए गए। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सेंटर के कर्मचारियों ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मगर, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसे लेकर सिटी स्कैन करने वाले डॉक्टर के पास आए। मगर, सेंटर पर ताला लगा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा
बाद में परिजनों ने अपने परिचितों को जानकारी दी। इसके बाद वह सेंटर पर आ गए और हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतक बच्चे के चाचा योगेश कुमार की तहरीर पर डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उनके कर्मचारी और एसआर हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

परिजनों के पास बच्चे के सीटी स्कैन के दौरान की वीडियो भी हैं, जिसमें वह बातचीत कर रहा है। खा पी भी रहा है। यह परिजनों ने पुलिस को भी दिखाएं हैं। सेंटर के संचालक सहित अन्य फरार हैं। आरोप है कि गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। एसआर हॉस्पिटल में भी उपचार नहीं किया। उनका बच्चा खेल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें