फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत खरीदने की रकम का चेक बाउंस होने पर आरोपी तलब

Thu, 09 Apr 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दोस्त का खेत खरीदकर उसकी पत्नी को अपर्याप्त राशि के खाते का चेक देने के मामले में अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी महेश नौटियाल ने बमरौली कटारा निवासी जय किशन कटारा को अदालत में तलब करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के गांव नगला तान की रहने वाली प्रेमवती शर्मा ने वाद दायर कराया। आरोप लगाया कि उनके पति और आरोपी जय किशन कटारा के बीच दोस्ती थी। एक-दूसरे के घर आना-जाना था। आरोपी ने पति से वर्ष 2019 में एक बीघा खेत का सौदा 35.73 लाख रुपये में किया। पति की मृत्यु हो जाने पर आरोपी की नीयत में खोट आ गया। उसने 10 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। विधिक नोटिस के बाद भुगतान नहीं किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें