फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तालाब में खेलते समय डूबा किशोर ,दीपावली की खुशियां मातम में बदली

विज्ञापन
फाइल फ़ोटो द्रवण स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे के मोहल्ला रामनगर में सोमवार की शाम 4:00 बजे के करीब घर के पीछे बने तालाब में खेलते समय इकलौते पुत्र की डूबकर मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया और उनकी दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला रामनगर निवासी विष्णु यादव ने बताया कि परिवार के सभी लोग घर में सजावट कर रहे थे। भतीजा द्रवण (5) सोमवार की 4:00 बजे घर में खेल रहा था। अचानक से गायब हो गया। परिजन के द्वारा आसपास व मोहल्ले में खोजबीन की गई। परिजन ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो द्रवण घर से कहीं आता जाता नहीं दिखाई दिया।शाम सात बजे के करीब पुलिस को जानकारी दी। अपराध निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मोहल्ला रामनगर में पहुंचे। जहां रात होने के कारण तालाब में कोई कूदने को तैयार नहीं हुआ। ड्राइवर राजपाल यादव ने साहस दिखाते हुए तालाब में छलांग लगाई। करीब आधा घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मासूम के शव बाहर निकाला था। वही परिजन के मुताबिक द्रवण अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जहां पुत्र की मौत के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। विष्णु यादव ने बताया कि घर के पीछे हमारी पैतृक जमीन है, जिसमें कस्बे का पानी आता है और वह तालाब में तब्दील हो गई है। कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई है कि अपने पानी को नगर पंचायत के तालाब में डाला जाए। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई है। वहीं परिजन द्वारा पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया।


इकलौते पुत्र की मौत के बाद घर में पसरा मातम: राहुल यादव का द्रवण इकलौता पुत्र था। जहां तालाब में खेलते समय गिरने से हुई मौत से परिवार में मातम फसरा हुआ है। वही मां बबली का रो रो कर बुरा हाल है। मां बबली देवी रो-रो कर एक ही बात कह रही थी कि द्रवण मुझे लौटा दो और बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें