आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बालिका हॉस्टल में विभिन्न जिलों की कबड्डी खिलाड़ियों ने दिवाली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। घर जाने से पहले हॉस्टल में मनाया गया यह जश्न परिवार जैसी गर्मजोशी से भरा रहा। फिरोजाबाद की सोनम ने बताया कि साथियों के साथ उत्सव मनाना अच्छा रहा। नोएडा की लवली ने कहा कि घर रवाना होने से पहले साथी खिलाडियों के साथ दिवाली को खुशियां मनाकर अच्छा लगा। कोच विजयलक्ष्मी सिंह भी खिलाड़ियों के साथ त्योहार की खुशी में शामिल रहीं। वहीं, खिलाड़ियों ने कहा कि अगली बार मैदान पर भी इसी जोश से जीत की दिवाली मनाने का लक्ष्य है।