फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीतर लड़वाकर दांव लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बासौनी में रविवार दोपहर 12:30 बजे पुरा कनेरा से ताल गांव जाने वाले रास्ते पर बासौनी पुलिस को तीतर लड़वाकर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। अपराह्न 3:00 बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग पिंजरे से दो तीतर निकालकर उन्हें लड़वा रहे थे और उन पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर ताल गांव निवासी सुनील को दबोच लिया, जबकि तीन अन्य लोग खेतों में कूदकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने फड़ से 800 रुपये और सुनील के पास से 300 रुपये समेत कुल 1,100 रुपये, एक मोबाइल, पिंजरा और दो तीतर बरामद किए हैं। पूछताछ में सुनील ने पुलिस को बताया कि भागे हुए व्यक्तियों में एक फतेहाबाद का कालीचरन है और दो अन्य उसके साथ आए थे। पुलिस ने आरोपी सुनील का पशु क्रूरता अधिनियम और जुआ अधिनियम में चालान किया है। बासौनी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद

तीतर लड़वाकर दांव लगाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। भागे हुए तीन व्यक्तियों की बासौनी पुलिस तलाश कर रही है।
अनिल कुमार (एसीपी पिनाहट)


अनुसूची-2 में संरक्षित है तीतर
भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) की अनुसूची-2 के अंतर्गत तीतर एक संरक्षित पक्षी है। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि इनका शिकार करना, इन्हें पकड़ना या इनका व्यापार करना पूरी तरह से अवैध और दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें