फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिंघाड़े की अच्छी फसल..... मिल रहे बढिया दाम, हो सकती है 5 साल के घाटे की भरपाई

विज्ञापन
सिंघाड़े की अच्छी फसल
विज्ञापन
बाह। इस साल सिंघाड़े की फसल अच्छी है, बाजार में दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। सिंघाड़े की फसल में कीड़े लगने की बजह से पिछले 5 साल से बाह, जैतपुर, पिनाहट के किसानों की लागत और मेहनत डूब गई थी। अब तक नुकसान झेलने वाले किसान घाटे की भरपाई की आस के साथ मुस्करा उठे हैं। जिले भर के गांवों के एक हजार से ज्यादा तालाब में सिंघाड़े की फसल होती है। जिनमें बाह, जैतपुर, पिनाहट के करीब 150 तालाब शामिल हैं। जरार के राकेश, बिजौली के रसक बिहारी, धोबई के मनोज, दोदापुरा के देवेन्द्र, नरहौली के गीतम ने बताया कि 5 साल से रोग की बजह से सिंघाड़े की फसल में नुकसान हो रहा था। नुकसान की भरपाई की उम्मीद में 50 हजार से एक लाख रुपये तक में भेज पर तालाब लेकर सिंघाड़े की बेल लगाई थी। तालाब में पानी भरने, बेल लगाने आदि पर 2 लाख से 2.50 लाख रुपये तक की लागत आई है। इस बार फसल अच्छी है, उत्पादन बढ़ा है, बाजार में 25 से 40 रुपये किलो में बिक्री हो रही है। अच्छी कमाई और अब तक के नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन


सेहत के लिए फायदेमंद है सिंघाड़े- सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि सिंघाड़े में प्रोटीन, बसा, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कैल्सियम, आयरन, विटामिन आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए मौसमी फल सिंघाड़ा सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें