किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों का 3.07 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्य होगा। क्षेत्र के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने इन सड़कों के नवनिर्माण के लिए 8 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। इसके बाद सड़कों को शासन से मंजूरी प्रदान की गई।
विधायक के प्रतिनिधि डाॅ. रामेश्वर सिंह चौधरी ने ने बताया कि अभैदोपुरा से नगला यादराम (नगला बघेल) और लोहकरेरा गांव से वाया नगला फूसी होते हुए गांव अटूस मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। इन दोनों मार्गों की लंबाई 4.600 किलोमीटर है। इन सड़कों का निर्माण इंटर कनेक्टिविटी योजना के तहत कराया जाएगा। सड़कों के बन जाने से आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। वहीं विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में लगातार बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। संवाद