फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ''''संग्रह सेवक के पद पर नियुक्त नहीं किया तो कर लूंगा आत्मदाह''''

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। एसडीएम बाह के चैंबर में घुसे युवक ने संग्रह सेवक के पद पर नियुक्त नहीं किए जाने पर आत्मदाह की धमकी दे डाली। युवक की धमकी से उनके कार्यालय में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धमकी देने वाले राम ब्रजेश निवासी नगूपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, आत्महत्या का प्रयास किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में स्टेनो का काम करने वाले अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को दिन में करीब 3 बजे नगूपुरा गांव के राम ब्रजेश एसडीएम बाह के कार्यालय पर पहुंचा। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला से मिलने की जिद करने लगा। मना करने पर भी एसडीएम के चैंबर में घुस गया और सीजनल संग्रह सेवक के पद पर नियुक्ति की मांग करने लगा। इतना ही नहीं धमकी दी कि नियुक्ति नहीं की गई तो चैंबर में ही आत्मदाह कर लेगा। राम ब्रजेश के जबरन चैंबर में प्रवेश करने और धमकी देते हुए सरकारी काम काज में बाधा करने की शिकायत पुलिस से की गई। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि आरोपी राम ब्रजेश के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें