फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ननिहाल में रह रही मथुरा की नौवीं की छात्रा अगवा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। ननिहाल बाह में रह कर नौवीं की पढ़ाई कर रही मथुरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है। मथुरा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बचपन से ही बाह क्षेत्र के गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि 20 नवंबर की रात खेड़ा राठौर के जोजलीपुरा गांव का युवक सुरजीत उसे जबरन उठा ले गया। छात्रा के नहीं मिलने पर ननिहाल के लोग बाह थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुरजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की तलाश में पुलिस जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें