फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामलीला में बाली वध और लंका दहन की लीला का हुआ जीवंत मंचन

विज्ञापन
बाह: बाह में रामलीला का मंचन
विज्ञापन
बाह। प्राचीन रामलीला महोत्सव बाह में रविवार को बाली वध एवं लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि सीता की खोज के दौरान श्रीराम और सुग्रीव की मुलाकात होती है। श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को उनका राज्य और पत्नी वापस दिलवाई। इसके बाद सुग्रीव ने वानर दल को सीता की खोज में भेजा।
विज्ञापन

समुद्र किनारे हनुमान जी की भेंट जटायु के भाई संपाति से हुई, जिन्होंने बताया कि माता सीता लंका में हैं। जामवंत द्वारा बल स्मरण कराने पर हनुमान जी ने समुद्र पार कर लंका प्रस्थान किया और अशोक वाटिका में माता सीता को प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। रावण के सैनिकों द्वारा हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने पर उन्होंने पूरी लंका को दहन कर दिया। इस दौरान मनोज तिवारी, रमेश शर्मा, उत्तम दुबे, हर्षित गर्ग, डॉ. अमित गर्ग, राजेश पांडेय, गणेश शंकर विद्यार्थी, रामशंकर शुक्ला, विपिन बिहारी शर्मा, देवेंद्र कटारा, शिब्बू पंडित, पंकज पाराशर, रामराज शर्मा और कल्लू पंडित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें