फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में बना पांटून पुल.... यमुना की कैद से मुक्त हुए कल्यानपुर-भरतार

विज्ञापन
बटेश्वर में बना पांटून पुल.... यमुना की कैद से मुक्त हुए कल्यानपुर-भरतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के घाट पर यमुना नदी पर पांटून पुल बन गया है। पुल बनने के साथ ही बाह के कल्यानपुर और भरतार गांव यमुना की कैद से मुक्त हो गए हैं। अब तक गांवों के लोग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे यमुना नदी पार करते थे।
विज्ञापन

बटेश्वर घाट स्थित यमुना नदी के दूसरे किनारे पार बसे हैं बाह के कल्यानपुर और भरतार गांव। दोनों गांव की 2500 की आबादी अब तक नाव से यमुना नदी पार कर करती थी। स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी नाव के भरोसे ही थे। बाढ़ के दिनों में 15 दिनों तक नाव का सहारा भी छूटा रहा था। बीमार हो या फिर प्रसूता को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। प्रधान मुन्नी देवी, पूर्व प्रधान रामवीर सिंह ने बताया कि पुल बनने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब आसानी से बाजार और रिश्तेदारी में लोग आ जा सकेंगे। बच्चों को पढ़ने जाने में भी सहूलियत होगी। अब तक नाव आने तक घाट पर इंतजार करना पड़ता था। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें