फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोते समय मुंह दबाया, फिर किया गंदा काम...बुजुर्ग मां के साथ बेटे ने की ऐसी दरिंदगी, जीते जी मर गई वो

Thu, 30 Oct 2025 07:58 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे ने शराब के नशे में मां के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में एक बेटे पर शराब के नशे में मां के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि बेटे को शर्म भी न आई। इतना ही नहीं बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: संपत्ति के लिए पिता की हत्या...बेटे ने शव को बोरे में बंदकर यमुना में फेंका, चार दिन बाद मिली लाश
 

शराब के नशे में बना हैवान
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर की देर रात करीब 1:30 बजे बेटा शराब के नशे में घर आया था। उस समय वो चारपाई पर सो रही थीं। अकेला पाकर उसे दबोच लिया। विरोध पर आरोपी मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह पीड़िता ने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इससे पूरा घर और गांव सन्न रह गया।

ये भी पढ़ें -  Agra: पहली मंजिल से गिरी युवती...होटल संचालक सहित तीन पर शांति भंग की कार्रवाई, जेल भेजे
 
विज्ञापन

पंचायत में नहीं आया बेटा
गांव के कुछ लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें आरोपी बेटा नहीं पहुंचा। इस पर पीड़ित मां ने थाना अछनेरा में लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: मूर्ति कारोबारी के सात लाख रुपये लेकर भागा चालक...होटल में साथ रुका, फिर कमरे में बंदकर हो गया गायब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें