फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल से 54 हॉकर 'लापता', लपके कर रहे छीनझपटी; जानें पूरा मामला

Sat, 20 May 2023 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल के यलो जोन के बाहर हाकिंग और वेंडिंग जोन में सामान बेचने  के लिए हाईकोर्ट से 55 हॉकर को मिली थी अनुमति, पुलिस के सत्यापन में मिला सिर्फ एक। 

 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने 55 याचिकाकर्ताओं को ताजमहल के यलो जोन के बाहर हाकिंग और वेंडिंग जोन में सामान बेचने की अनुमति दी थी। मगर, हॉकरों के लिए वेंडिंग जोन नहीं बन सका। इस पर हॉकर यलो जोन के अंदर भी प्रवेश करने लगे। अब पुलिस ऐसे हॉकरों का सत्यापन कर रही है, जिनको हाईकोर्ट से अनुमति प्राप्त हैं। इसमें पता चला कि एक ही मौजूद है, जबकि बाकी 54 सामने नहीं आए। इस पर नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे पुलिस को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल के आसपास सक्रिय हॉकरों का सत्यापन कराया जा रहा है। स्टे गाइड की तरफ हॉकरों ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 55 को 500 मीटर की परिधि के बाहर वेंडिंग जोन में सामान बेचने की अनुमति मिली। इनमें 27 ताज के पश्चिमी गेट, जबकि 28 पूर्वी गेट के बाहर रह सकते हैं। मगर, वेंडिंग जोन के लिए नगर निगम जगह चिह्नित नहीं कर सका। इसके बावजूद हॉकर सक्रिय रहते हैं। पुलिस ने हॉकरों का सत्यापन कराया। इसमें एक का ही पता चला, बाकी 54 कहां हैं, यह कोई नहीं जानता। ऐसे में पुलिस ने अनुमति प्राप्त हॉकरों की सूची बनाई है। इनके पते पर सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे मूल दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने के लिए बनाई थी विशेष फौज, इस किताब में दर्ज जानें पूरी कहानी

पांच महीने में 175 के खिलाफ कार्रवाई

एसीपी ने बताया कि लपकों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। गत पांच महीने में 175 के खिलाफ धारा 149 की कार्रवाई की गई है। लगातार अभियान चल रहा है। हॉकरों की आड़ में लपके भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। इसमें 81 हॉकर मिले। इनमें से एक ने ही कोर्ट को अनुमति पत्र दिखाया। बाकी अवैध तरीके से हाकर बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें