फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: माता रैहना वाली के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, पिनाहट के 15 श्रद्धालु घायल

Sat, 26 Feb 2022 04:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पिनाहट कस्बा क्षेत्र के लबेरापुरा चचिहा के रहने वाले करीब 35 श्रद्धालु माता रैहना वाली के दर्शन करने राजाखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में उनका टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
घायलों को पिनाहट के अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसा राजाखेड़ा से सात किलोमीटर आगे कंचनपुरा गांव के पास हुआ। जिसमें आगरा के पिनाहट क्षेत्र के रहने वाले 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिनाहट कस्बा क्षेत्र के लबेरापुरा चचिहा के रहने वाले करीब 35 श्रद्धालु शनिवार की सुबह एक टेंपो में सवार होकर माता रैहना वाली के दर्शन करने राजाखेड़ा जा रहे थे। कंचनपुरा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को टेंपो से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लाया गया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें