फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा से जुड़े शेखर सिरोही बने उत्तराखंड प्रीमियर लीग में उपकप्तान

Fri, 18 Sep 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हरफनमौला क्रिकेटर शेखर सिरोही
विज्ञापन
आगरा। हरफनमौला क्रिकेटर शेखर सिरोही को उत्तराखंड प्रीमियर लीग में उधम सिंह नगर (यूएसएन) टीम का उपकप्तान बनाया गया है। देहरादून में बुधवार शाम हुई खिलाड़ियों की नीलामी में उन पर बोली लगाई गई। अब शेखर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्तर के खिलाड़ियों के साथ अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

शेखर का आगरा से जुड़ाव है, वह ब्रज क्षेत्र में होने वाले क्रिकेट आयोजनों में अक्सर प्रतिभाग करते हैं। उनका मैनपुरी में हालिया प्रदर्शन अहम रहा है। सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 40 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटके थे। उत्तराखंड क्रिकेट से आगरा का जुड़ाव नया नहीं है। भारतीय महिला क्रिकेट की आगरा से पहली इंटरनेशनल खिलाड़ी हेमलता काला उत्तराखंड महिला टीम की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। आगरा के क्लब और अकादमी क्रिकेट से आगे बढ़े शेखर के लिए यह एक बड़ा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें