फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा नगर निगम की बड़े बकाएदारों पर नजर, सूची हो रही तैयार; कराई जाएगी कुर्की

Thu, 28 Nov 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

नगर निगम का टैक्स न देने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अब एक्शन लेने की तैयारी है। 50 हजार से अधिक के बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। इनके बैंक खातों को सीज कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम बड़े बकाएदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने 50 हजार से अधिक के बकाएदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैंक खातों को सीज कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने कर वसूली संबंधी समीक्षा बैठक कर ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 50 हजार और 1 लाख से अधिक के बकाएदारों की अलग सूची तैयार की जाए। उनसे वसूली में तेजी लाई जाए। ऐसे बकाएदार जिन्होंने पिछले साल या पहले टैक्स जमा नहीं कराया है। उनके खिलाफ खाता सीज और कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिन होटल, मैरिज होम, हॉस्पिटल संचालकों ने टैक्स जमा नहीं कराया है, उनकी सूची बनाकर उनपर कुर्की की कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें -  'मौत' का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन



 

गैर आवासीय संपत्तियों से मिलेगा 33.02 करोड़ का टैक्स
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने गैर आवासीय संपत्तियों को लेकर जीआईएस सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान 79239 संपत्तियों को चिह्नित किया गया। जिसमें से 62454 पर करारोपण करने की कार्रवाई की जा रही है। इससे निगम को 33.02 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। चिंहित की गई इन संपत्तियों में से 19878 पर करारोपण कर 16.59 करोड़ का टैक्स वसूला जा चुका है। बकाया संपत्तियों से कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -  तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: मां ज्योत जलाकर करती रही इंतजार, घर आई बेटे की लाश; चीत्कारों ने चीर दिया कलेजा

फुटपाथ पर कारें खड़ी कराने पर वसूला जुर्माना
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार को सुल्तानगंज पुलिया से मुगल रोड पर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाए गए। एक कार कंपनी की ओर से सर्विस को आईं कारें फुटपाथ पर खड़ी कराने पर उससे पर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, कमला ब्लॉक सी स्थित श्रीराम चौक के पास ही राजवानी क्लासेज के नाम से कोचिंग चलाने वाले ने फुटपाथ पर ही पार्किंग बना रखी थी। पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। नगर निगम प्रवर्तन दल ने सड़क पर अतिक्रमण करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सड़क से वाहनों को हटाने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें -  UP: वो अभागा कौन था...ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग में जिंदा जल गया, दो दिन बाद मलबे में मिला कंकाल

सीएंडडी वेस्ट भरकर नगर निगम लाए
सी ब्लॉक कमला नगर में श्रीराम चौके के पास सड़क पर भवन निर्माण के लिए डस्ट को सड़क पर डाल दिया गया था। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब भवन स्वामी मौके पर नहीं आया तो तो प्रवर्तन दल की टीम ने जेसीबी से डस्ट को वाहन में भराकर नगर निगम भेज दिया।

ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताजमहल पर बदल दी गई ये व्यवस्था, कतार में नहीं लगेंगे बुजुर्ग; ऐसे लोगों को भी मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

बाजार को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए दुकानदारों ने कसी कमर
नगर निगम की सहयोगी संस्था संवेदना डेवलपमेंट सोसायटी ने अजीत नगर मार्केट, तिरंगा चौक से एयरफोर्स गेट तक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से नगरवासियों को कूड़ा नगर निगम के वाहन में देने, शौचालय का उपयोग करने व पॉलीथिन प्रतिबंध जैसे संदेश के नारे लगाए गए। नगर निगम जेडएसओ राजीव बालियान की अध्यक्षता में कार्यक्रम कराया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें