पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फौरन सिंह मास्टरमाइंड है। वह जीवनी मंडी स्थित ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का भतीजा है। उसी ने वारदात की साजिश रची थी। ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैंटर में ही ललित का भाई रिंकू प्रतिदिन गुटखा लेकर अलीगढ़ जाता था। इसके बारे में से जानकारी थी इसके लिए पहले रेकी की। घटना वाले दिन बदमाश पीछा करते हुए आए थे। घटना को अंजाम देकर कमला नगर से फरार हो गए थे।
तो लूटे थे 40 लाख
व्यापारी ललित कठपाल की घटिया आजम खां पर रिक्शे की दुकान है। वह रोजाना अपने भाई रिंकू के साथ बाइक पर आते थे। 26 अगस्त को भी भाई को लेकर घर आ रहे थे। तभी रश्मि नगर में बदमाशों ने रोक लिया था। उन्हें गोली मार दी थी। व्यापारी की मौत हो गई थी। रिंकू ने बताया था कि एक थैला लूटा गया है, जिसमें टिफिन होने की बात कही थी। तहरीर में लूट होना नहीं दर्शाया था।
इसकी पुलिस ने जांच की। बाद में पता चला कि थैले में टिफिन के अंदर 10 लाख रुपए रखे थे। उसे ही लूटने के लिए हत्या कांड को अंजाम दिया गया, लेकिन अगले ही दिन जांच में 40 लाख रुपए लूटने की बात सामने आई थी, लेकिन व्यापारी ने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया था। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने 35 लाख रुपए लूटे थे। इनमें से 26 लाख रुपये बरामद हो गए।
- प्रमोद पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम विजामई थाना डौकी हाल पुष्पांजलि पुरम फेस थर्ड थाना ताजगंज आगरा। लाल मोटरसाइकिल से पीछा करने वाला।
- फौरन सिंह पुत्र लज्जाराम निवासी विजामई थाना डौकी आगरा।
- राजकरण पुत्र कृष्णाधर सोनी निवासी लोहागढ़ नियर कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल थाना ताजगंज आगरा।
- दीपक पुत्र परशुराम निवासी गोबर चौकी थाना ताजगंज, आगरा।
ये तीनो लोग मोटरसाइकिल पर थे, जिनमें फौरन मोटरसाइकिल चला रहा था। दीपक पीछे बैठा था, जिसने गोली मारी थी।
ये हुई बरामदगी
- 26 लाख रुपये, 2 बाइक और पिस्टल बरामद।