फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम के नाम पर अवैध पार्किंग का पकड़ा खेल, दीवानी और ट्रांसयमुना में की गई कार्रवाई

Sat, 20 Jun 2026 10:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

टीम को शांति विनायक मॉल के नीचे अवैध रूप से पार्किंग रसीदें जारी होते हुए मिलीं। इस पार्किंग को बंद करा दिया गया। इसके अलावा ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा हॉस्पिटल के पास संचालित की जा रही न्यू पार्किंग नामक अवैध पार्किंग का निरीक्षण किया गया। अवैध मिलने पर इसे भी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
अवैध पार्किंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगर निगम की पार्किंग के नाम पर फर्जी रसीदें छपवाकर अवैध वसूली की जा रही थी। दीवानी चौराहे और ट्रांसयमुना कॉलोनी क्षेत्र में फर्जी रसीदें मिलने की शिकायत हुई तो शनिवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। दोनों अवैध पार्किंगों को बंद करा दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस को अवैध पार्किंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर में निगम की टीम ने दीवानी चौराहे पर पार्किंग की जांच की जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। शांति विनायक मॉल के नीचे अवैध रूप से पार्किंग रसीदें जारी की जा रही थीं। इस पार्किंग को बंद करा दिया गया। इसके अलावा ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा हॉस्पिटल के पास संचालित की जा रही न्यू पार्किंग नामक अवैध पार्किंग का निरीक्षण किया गया। अवैध मिलने पर इसे भी बंद करा दिया गया।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि पुलिस प्रशासन को भी पत्र भेजकर अवैध पार्किंग संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। कार्रवाई में अवर अभियंता हरिओम, राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता तथा नितेश राजपूत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने लोगों से कहा है कि केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और किसी भी अवैध वसूली या संदिग्ध पार्किंग संचालन की सूचना तत्काल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें