फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आपके द्वार: 3 जुलाई को घर के पास लगेगा समाधान शिविर, सड़क-सीवर से गृहकर तक होगी सुनवाई

Thu, 02 Jul 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम 3 जुलाई को आठ वार्डों में विशेष समाधान शिविर लगाएगा, जहां नागरिक सड़क, सीवर, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट, गृहकर और अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 घर के पास ही समस्याओं को सुनने के लिए नगर निगम की ओर से 3 जुलाई को आठ जोन में विशेष समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक निगम के चारों जोन में दो-दो वार्डों में यह शिविर लगेंगे, जिनमें नगर निगम के प्रमुख विभागों के अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम के चक्कर न लगाए पड़ें, इसलिए उनके घर के पास ही यह शिविर लगाए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि यहां पर लोग अपनी सड़क, नाली, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण, गृहकर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, जिनके निदान के लिए अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




यहां लगेंगे शिविर
जोन वार्ड जगह


लोहामंडी जोन: वार्ड 25-गढ़ी भदौरिया अंबेडकर पार्क शकुंतला नगर, वार्ड 37-नगला अजीता, पंचशील बगीची
ताजगंज जोन: वार्ड 98-विभव नगर, विभव नगर पार्क, वार्ड 19-बिंदूकटरा, डिफेंस स्टेट फेस वन पार्क

छत्ता: वार्ड 96- धनकोट धूलिया गंज चौराहा, वार्ड 15-ढोलीखार टीला नंदराम
हरीपर्वत: वार्ड 88 केके नगर, राशिद हार्डवेयर वाली गली, वार्ड 33-खंदारी शेल्टर होम


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें