फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों पर चला डंडा: नगर निगम ने जब्त कर लीं ठेल-ढकेल, आंसू देख भी न रुकी कार्रवाई; बुलडोजर चलता रहा

Wed, 18 Nov 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

न्यू आगरा सब्जी मंडी में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई ठेल-ढकेलों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। मंगलवार को टास्क फोर्स ने एक दर्जन से अधिक ठेल-ढकेल जब्त कर लीं।
 
विज्ञापन
न्यू आगरा सब्जी मंडी में चलती कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा सब्जी मंडी में मुख्य सड़क पर ठेल-ढकेल लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक ठेल-ढकेल जब्त किए गए। कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया और टीम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन टास्कफोर्स के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन


न्यू आगरा सब्जी मंडी में दुकानदारों की ओर से निर्धारित स्थानों के बजाय मुख्य सड़क तक ठेल-ढकेल लगाकर सब्जियों की बिक्री की जा रही थी। इस वजह से न्यू आगरा-दयालबाग रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। सड़क पर ठेल खड़े होने से ट्रैफिक जाम में लोग परेशान हो रहे थे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से शिकायत के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर जागेंद्र सिंह ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया।

मंगलवार को नगर निगम के टास्क फोर्स ने न्यू आगरा सब्जी मंडी में पहुंचकर ठेल-ढकेल जब्त कर लीं। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन निगम की टीम ने अभियान जारी रखते हुए अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि न्यू आगरा सब्जी मंडी में सड़क पर ठेल-ढकेल लगाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा। इस मुहिम में व्यापारी सहयोग करें और खुद ही फुटपाथ खाली रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें