फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगर निगम को 24 साल बाद आई याद, अब 800 वर्ग गज खाली इस जमीन पर बनेगा पार्क

Thu, 04 Dec 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के बगल में बन रहे सौ शैया अस्पताल और प्राइमरी स्कूल के पीछे नाला कंसखार में नगर निगम की 800 वर्गगज की खाली जमीन है। इस जमीन पर अब पार्क तैयार कराया जाएगा।  
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम को एसएन मेडिकल कॉलेज के बगल में बन रहे सौ शैया अस्पताल और प्राइमरी स्कूल के पीछे नाला कंसखार के पास करीब 800 वर्गगज खाली जमीन की याद 24 साल बाद आई है। अब निगम इसका सौदर्यीकरण कर पार्क बनाएगा।
विज्ञापन


यह जमीन काफी समय से मंदिर मस्जिद के बीच स्वामित्व विवाद के कारण खाली पड़ी थी। बुधवार को नगर निगम ने इस पर सफाई अभियान चलाया। राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता ने बताया कि भूमि के स्वामित्व के बारे में वर्षों पुराना विवाद होने के बावजूद कोई भी पक्ष वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाया।

इस पर तत्कालीन अपर जिला मजिस्ट्रेट ने 21 जून 2001 को नगर निगम को भूमि का केयरटेकर नियुक्त कर दिया था। इसके बावजूद लंबे समय तक यह जमीन अनुपयोगी रही और अवैध कब्जे की आशंका बढ़ने लगी। हाल ही में मामला निगम के संज्ञान में आने पर सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि यहां हरियाली, बैठक स्थल और ओपन स्पेस जैसे सार्वजनिक उपयोग के ढांचे विकसित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें