पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्र जारी होने के बाद नागरिक को एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाती थी। फिर व्यक्ति प्रमाणपत्र उसी लाॅगइन अकाउंट में उपलब्ध हो जाता था। अब नई सुविधा शुरू होने के बाद प्रमाणपत्र पूरी तरह डिजिटल रूप से मोबाइल पर ही मिल जाएगा।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए संचालित पोर्टल में अब तक नाम और पते में स्पेलिंग की गलती और जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनवाने की सुविधा थी। हालांकि, प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए लोगों को नगर निगम आना पड़ता है। अब व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें घर बैठे ही प्रमाणपत्र मुहैया कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: ननद की शादी में भाभी के साथ घट गई ऐसी घटना...घरवालों के छूटे पसीने, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस