फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम ने शुरू किया अभियान, कारोबारियों का विरोध भी न आया काम; वसूला जुर्माना

Sun, 26 Apr 2026 01:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर सजे अवैध विज्ञापनों को देख नगर निगम की टीम ने जब्ती शुरू कर दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कारोबारियों ने टीम को रोकने और विरोध करने की कोशिश की, लेकिन टास्क फोर्स की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
निगम की टीम ने चलाया अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगर निगम की टास्क फोर्स ने शनिवार को अवैध विज्ञापन लगाकर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सेवला से अर्जुन नगर तक अभियान चलाया। दर्जनों अवैध होर्डिंग उखाड़ते हुए बैनर और झंडे जब्त किए। मौके पर ही 43,895 रुपये का विज्ञापन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता के नेतृत्व में जब निगम की टीम खेरिया मोड़ और मधु नगर पहुंची, तो वहां बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर सजे अवैध विज्ञापनों को देख टीम ने जब्ती शुरू कर दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कारोबारियों ने टीम को रोकने और विरोध करने की कोशिश की, लेकिन टास्क फोर्स की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

निगम का दस्ता अर्जुन नगर से निकला और खेरिया मोड़, मधु नगर होते हुए सेवला चुंगी तक पहुंचा। सड़क किनारे और डिवाइडरों पर बिना अनुमति लगाए गए बोर्डों को कटर और मशीनों की मदद से हटाया गया। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अगली बार नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर न केवल जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें