फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी में मिलेगी राहत...नगर निगम ने बनाए रैन बसेरे, ये मिलेगी सुविधाएं; सीसीटीवी से रहेगी नजर

Sat, 20 Dec 2025 10:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नगर निगम ने शहर में तीन स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए हैं। यहां रुकने वालों के लिए निगम की ओर से तमात व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने बनाए रैन बसेरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगर निगम ने बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए तीन अस्थाई रैन बसेरे लगाए हैं। यह आईएसबीटी, ईदगाह बस स्टैंड और एसएन मेडिकल कॉलेज पर बनाए हैं। अस्थाई रैन बसेरे में 18 पुरुषों और छह महिलाओं के रुकने की व्यवस्था रहेगी। यहां फर्स्ट एड बॉक्स, मेज कुर्सी, मोबाइल चार्जर प्वाइंट, चादर रजाई गद्दा, स्वच्छ पेयजल और गैस हीटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि प्रत्येक शेल्टर होम के लिए नोडल अधिकारी के साथ-साथ पर्यवेक्षक अधिकारी भी नामित किए हैं। सभी शेल्टर होम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सोने एवं शौचालय की व्यवस्था के साथ प्रत्येक शेल्टर होम में केयर टेकर की तैनाती की गई है। गेट पर ही इनका नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर लिखा गया है। रजिस्टर में निरीक्षण करने वाले अधिकारी अपनी टिप्पणी दर्ज करेंगे। फुटपाथ या अन्य जगह खुले में सोने वाले व्यक्तियों को निकटतम शेल्टर होम में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें