फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जाएगा आगरा का मुगल म्यूजियम, मुख्यमंत्री योगी ने दिए आदेश

Tue, 15 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा बैठक
  • अफसरों को निर्माण और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पास निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाएगा। म्यूजियम में शिवाजी का इतिहास भी दर्ज होगा। यह आदेश सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मंडलीय समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग को दिए। उन्होंने 10 से 50 करोड़ लागत की परियोजनाओं में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर लगभग 190 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला प्री-कास्ट म्यूजियम लगभग तैयार है। इसका नाम अब मुगल म्यूजियम से बदलकर छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाएगा। इसमें ताजमहल और आगरा के इतिहास साथ छत्रपति शिवाजी का इतिहास दर्ज होगा।

 


मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार शाम छह बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से समीक्षा की। कोरोना वायरस के कारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग कक्षों में बैठाया गया। मुख्यमंत्री ने 10 से 50 करोड़ की योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगरा में मेट्रो ट्रेन और सिविल एंक्लेव कार्य में तेजी लाने की बात कही। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और कोविड के चलते आगरा में हो रही मौतों की संख्या में कमी लाने के निर्देश जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को दिए हैं।

पेयजल समस्या करें दूर

मुख्यमंत्री योगी ने कमिश्नर अनिल कुमार पेयजल समस्या दूर करने के लिए सभी विभागों से समन्वय समिति बनाएं। इसमें एडीए, आवास विकास, नगर निगम के अलावा जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

ये कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

- स्मार्ट सिटी और अमृत योजना में रुके हुए पेयजल व सीवर के कार्य में तेजी आएगी।
- सिविल एंक्लेव की अड़चनों को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेगा प्रशासन।
- मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए गृह विभाग से पीएसी को जल्द शिफ्ट कराया जाएगा।
- विभिन्न विभागों की 10 से 50 करोड़ लागत की विकास एवं अन्य निर्माण योजनाएं।

बैठक में ये रहे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक महेश गोयल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जितेन्द्र वर्मा के अलावा कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह, सीडीओ जे रीभा, नगरायुक्त निखिल टी. फुंडे आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें