फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के पास बन रहा आगरा का सबसे अनोखा म्यूजियम, पर्यटकों को आकर्षित करेंगी ये खूबियों

Sat, 18 May 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेपनाह मोहब्बत की बेजोड़ निशानी ताजमहल से 1300 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा ताजनगरी का चौथा म्यूजियम सबसे अनूठा होगा। इस मुगल म्यूजियम में न केवल तमाम स्मारकों के मॉडल होंगे, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बेहद रोचक जानकारियां भी होंगी। ऑडियो वीडियो सिस्टम इसे और आकर्षक बना देगा। उम्मीद है कि 140 करोड़ के बजट से बन रहा यह म्यूजियम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


वैसे यह 2017 में ही पूरा हो जाना चाहिए था। जनवरी 2016 में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने इसका शिलान्यास किया था। राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी दी गई। निगम ने टाटा प्रोजेक्ट्स को ठेका दे दिया। विद्युत विभाग की पोल फैक्टरी की लगभग छह एकड़ जमीन पर इसे बनाया जा रहा है। 

म्यूजियम में प्रदर्शित की जाने वाली कलाकृतियों और ऑडियो-वीडियो गैलरी के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) राजकीय निर्माण निगम ने तैयार कराई है। 11.47 करोड़ रुपये से म्यूजियम में काम किए जाएंगे। इसमें आठ गैलरी बनाई जाएंगी, जिनमें ताजनगरी से जुड़ी हर जानकारी पर्यटकों को दी जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों के लिए खास होगा मुगल म्यूजियम

मुगल म्यूजिम में चाइल्ड केयर सेंटर के रूप में बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाया जाएगा। रिसेप्शन पर ऑडियो गाइड सिस्टम हैडफोन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दर्शक म्यूजियम में प्रदर्शित कलाकृतियों व गैलरी के बारे में जान सकेंगे। उन्हें 15-20 मिनट की डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएगी, जिससे कि उनका अनुभव बेहतर रहे।
विज्ञापन

म्यूजियम में होंगी आठ गैलेरी

- गैलरी की छत पर ग्लास प्रिंटेड पैनल लगे होंगे। इनकी प्रतिकृति नीचे फर्श पर पड़ेगी तो आगरा व आसपास के क्षेत्रों के नक्शे उभरेंगे। इतिहास के
- विभिन्न कालखंडों के अनुसार शहर के डिजिटल मैप और उत्खनन की जानकारी मिलेगी।
- इसमें महाभारत काल में अग्रवन के नाम से पहचाने जाने वाला आगरा से लेकर अकबर के समय तक की स्थिति दर्शाई जाएगी।
- समय के साथ वास्तुकला में आए बदलावों को दिखाया जाएगा। ताजमहल, आगरा किला और अन्य स्मारकों के मॉडल होंगे।
- गुंबद, कलश, मेहराब, तोड़े, छतरी आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।
- शहर के पेठा, दालमोंठ, चर्म उद्योग व मार्बल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी जाएगी। 
- यह जीवंत गैलरी होगी। इसमें शहर के माहौल को दर्शाया जाएगा।
- पुराने शहर, फैशन, मौसम और जनसंख्या के बारे में जानकारी मिलेगी।
- शहर की शिल्पकलाओं, बर्तन, आभूषण, मार्बल, गलीचा, कपड़े, पेंटिंग को जानने का मौका मिलेगा।

ताज के म्यूजियम में सबसे ज्यादा दर्शक 

आगरा जिले में तीन म्यूजियम हैं। एक ताजमहल में हैं। दूसरा फतेहपुर सीकरी में। तीसरा पालीवाल पार्क में है सिटी म्यूजियम के नाम से। इनमें सबसे ज्यादा दर्शक ताज के म्यूजियम में जाते हैं। यहां दौर ए मुगलिया के पत्र, हथियार, ताज का नक्शा रखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें