आगरा की पुलिस लाइन में हवाई हमले और ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल की गई। सायरन बजते ही बिजली गुल कर दी गई और आग बुझाने के साथ 17 घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाम के छह बजते ही सायरन बजने लगा। बिजली गुल होने से अंधेरा छा जाता है। आवाज सुनकर लोग जमीन पर लेट जाते हैं। हवाई हमले में एक जगह पर आग लग जाती है। कुछ देर बाद फिर से खतरा टलने का सायरन बजता है। कुछ ही देर में बचाव दल लोगों की मदद के लिए पहुंच जाता है।
विज्ञापन
घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाते हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने में लग जाते हैं। यह कोई हकीकत नहीं थी। बल्कि पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस का हवाई हमले और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का अभ्यास था। सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह हवाई हमले और आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अभ्यास था। इसमें करीब 400 लोगों ने भाग लिया। उनमें से भी विभिन्न विभागों और कैडेट्स के 70 लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।
मॉक ड्रिल में 17 लोग घायल हुए। उन्हें रेस्क्यू कर बचाया गया। इसमें सभी विभागों ने आपातकालीन स्थिति से निपटने में अपनी भूमिका का अभ्यास किया। इस मॉक ड्रिल में डीडीएमए, एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, अग्निशमन, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग रहे। इस दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार, एसीपी सदर अमीषा, सहायक उप नियंत्रक गुलाम नबी, डिप्टी चीफ वार्डन भूपेंद्र शिवहरे व अन्य मौजूद रहे।