आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। सौ फुटा रोड से बुद्धा पार्क तक कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को लगातार दूसरे दिन नगर निगम का बुलडोजर चला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने अभियान चलाकर कई अवैध और अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई से दुकानदारों में दिनभर अफरातफरी मची रही। बुलडोजर देख कई दुकानदारों में सड़क व फुटपाथ पर फैला अपना सामान खुद समेटने लगे।
विज्ञापन
अतिक्रमण प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह और प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथ पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार होते हुए सौ फुटा रोड और बुद्धा पार्क तक दुकानदारों द्वारा सड़क व फुटपाथ तक सामान फैलाने और अस्थायी निर्माण करने से रोजाना जाम की स्थिति बनती थी। इससे पहले शनिवार को भी पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया था।