उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। कमला नगर से लंगड़े की चौकी की ओर ट्रैक को मोड़ा जाएगा। इसके लिए लंगड़े की चौकी पर नया कट बनाया गया है। यहीं से वाहन भी गुजारे जाएंगे। इससे जाम से राहत मिलेगी और स्टेशन बनाने के कार्य में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक ट्रैक बन रहा है। भगवान टॉकीज से बाईं ओर से ट्रैक बन रहा है। कमला नगर से ट्रैक दाईं ओर गुजारते हुए लंगड़े की चौकी की तरफ गुजारा जाएगा। इसके लिए लंगड़े की चौकी पर नया कट बनाया है।
यहां से भी वाहन गुजारे जा रहे हैं। इसके आगे को कट को स्टेशन बनाने के लिए जरूरत पर बंद भी कर सकते हैं। नया कट बनने से लोगों को परेशानी नहीं होगी और जाम से भी बचाव होगा। दूसरा कॉरिडोर दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। सितंबर तक आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक दिसंबर तक यह ट्रैक पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।