फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा मेट्रो का कैसा चल रहा है काम, यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के तीन सदस्यों ने किया निरीक्षण

Fri, 20 Oct 2023 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के तीन सदस्यों ने मेट्रो ट्रेन के निर्माण का हाल देखा। इस दौरान टीम के द्वारा कार्य की रिपोर्ट भी मांगी गई है। 
 
विज्ञापन
यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के तीन सदस्यों ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) की टीम ने निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों का जायजा लिया। भूमिगत स्टेशन और दूसरे कॉरिडोर के प्रस्तावित रूट का भी निरीक्षण किया। टीम ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। ईआईबी की तीन सदस्यीय टीम ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन और आगरा फोर्ट में भूमिगत स्टेशन का निर्माण देखते हुए पूछा कि कितना कार्य हो गया है और कब तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



यहां से टीम ने आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनने वाले दूसरे कॉरिडोर का स्थलीय भ्रमण भी किया। इसके टेंडर के बारे में भी पूछा।

यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि मेट्रो परियोजना को पूरा करने में 4 साल का समय लगता है, लेकिन तेज गति से कार्य करने के कारण इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। टीम को इसके बारे में भी जानकारी दी है।

निदेशक वित्त एसके मित्तल ने बताया कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत 8379.62 करोड़ रुपये की लागत से 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर बनाए जाने हैं। इसमें ईआईबी ने 450 मिलियन यूरो की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें