फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में आगरा को बड़ी सौगात: आईएसबीटी तक चल सकती है मेट्रो, शासन ने भेजी प्रस्तावित तारीख

Mon, 21 Sep 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन के लिए शासन ने 10 अक्तूबर की प्रस्तावित तारीख भेजी है। इससे पहले 20 सितंबर से संचालन शुरू करने की योजना थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ताज पूर्वी से सिकंदरा वाले पहले कॉरिडोर के अगले पांच स्टेशन तैयार हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शासन ने आईएसबीटी तक मेट्रो के संचालन के लिए एक और प्रस्तावित तिथि भेजी है। इस बार 10 अक्तूबर तक संचालन शुरू करने के लिए यूपीएमआरसी को निर्देशित किया गया है। इससे पहले 20 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी जिस पर संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी तक 6 स्टेशनों ताज पूर्वी से बिजली घर तक मेट्रो चल रही है। इसके अगले पांच स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तैयार हो गए हैं।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि शासन की नवरात्र में आईएसबीटी तक मेट्रो चलाने की योजना है। इसके लिए 10 अक्तूबर की तारीख दी गई है। मेट्रो के संचालन की तैयारी की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन



खंदारी पर नहीं बनेगा स्टेशन
उप महाप्रबंधक ने बताया कि ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहे पहले कॉरिडोर के 13 स्टेशन निर्धारित हैं। बीच में खंदारी या किसी भी अन्य स्थान पर कोई नया स्टेशन नहीं बनाया जाएगा। दोनों कॉरिडोर बनने के बाद भविष्य में छलेसर, रुनकता और एयरपोर्ट तक मेट्रो के विस्तार की योजना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें