फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव को डीएम ने सौंपी आगरा मेट्रो की डीपीआर

Fri, 01 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मेट्राो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
शहर में मेट्रो ट्रेन संचालन की परियोजना ने पहला पड़ाव पार कर लिया है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (राइट्स) द्वारा तैयार विस्तृत योजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार, अगले साल इन्हीं दिनों में इस परियोजना पर कार्य शुरू होगा। सबसे पहले ताजमहल से आईएसबीटी के बीच मेट्रो संचालन के लिए रूट तैयार होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम पंकज कुमार ने लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) के निर्देशन में तैयार यह डीपीआर मुख्य सचिव आलोक रंजन को सौंपी। 10,830 करोड़ की इस परियोजना के अंतर्गत शहर में मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए दो कॉरीडोर तैयार किए गए हैं। पहला कॉरीडोर सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट और दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच होगा। दोनों ही रूट पर 15-15 स्टेशन होंगे। पहले कॉरीडोर की दूरी 14 किमी और दूसरे की 16 किमी होगी। इस तरह से मेट्रो शहर के 30 किमी के क्षेत्र में सफर कराएगी।
बताया जा रहा है कि परियोजना के अंतर्गत सबसे पहले ताजमहल और आईएसबीटी के बीच मेट्रो का कार्य शुरू होगा।

शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेट्रो परियोजना की डीपीआर शासन ने मंजूर कर ली है। जल्द ही इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। जहां इसका बजट पास होगा।
- राजेश श्रीवास्तव, सचिव एडीए
इन्फो
10,830 करोड़ का है प्रोजेक्ट
6,306 करोड़ आएगी पहले कॉरीडोर की लागत
4,524 करोड़ से बनेगा दूसरा कॉरीडोर
30 किमी दूरी करेगी कवर मेट्रो ट्रेन
30 स्टेशन बनेंगे दोनों कॉरीडोर पर
22 स्टेशन एलिवेटिड होंगे दोनों रूट पर
08 स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड

ये है दूरी
कॉरीडोर    एलिवेटिड        अंडरग्राउंड        कुल
सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट        6.353 किमी    7.647 किमी    14 किमी
आगरा कैंट-कालिंदी विहार    16 किमी         -    16 किमी
आगे क्या होगा
. दिसंबर 2016 में कंसल्टेंट की नियुक्ति
. अप्रैल 2017 में प्रोजेक्ट का फाइनल एप्रूवल
. जून 2017 में मेट्रो के स्टेशनों का कार्य शुरू
. जून 2022 में प्रोजेक्ट होगा पूरा

यहां होंगे स्टेशन
पहला कॉरीडोर: सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट
सिकंदरा, गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई, ताज पूर्वी गेट।
विज्ञापन


दूसरा कॉरीडोर: आगरा कैंट-कालिंदी विहार
आगरा कैंट, सुल्तापुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी, कालिंदी विहार।

ये स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड
परियोजना के अनुसार, पहले कॉरीडोर के आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। इसमें यूनिवर्सिटी, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल स्टेशन।


खंदारी से ताजमहल तक अंडरग्राउंड जाएगी मेट्रो
सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले कॉरीडोर के अंतर्गत खंदारी से ताजमहल तक मेट्रो ट्रेन अंडरग्राउंड जाएगी। यानी पहले कॉरीडोर के अंतर्गत मेट्रो अधिकांश दूरी अंडरग्राउंड ही चलेगी। दूसरा कॉरीडोर एलिवेटिड होगा।

मेट्रो के दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए दोनों कॉरीडोर पर एक-एक डिपो तैयार होगा। परियोजना के अनुसार, पीएसी ग्राउंड पर 16.3 हेक्टेयर जगह में मेट्रो ट्रेनों के लिए मरम्मत डिपो और दूसरा कालिंदी विहार में 11.9 हेक्टेयर की जमीन पर बनेगा।

क्रिडिट कार्ड से
ले सकेंगे टिकट
मेट्रो स्टेशनों पर किराया लेने के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम लगाए जाएंगे। यहां ट्रेवल कार्ड, कैश-डेबिट-क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से टिकट खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें