फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो का विदेशी लुक: अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन से तैयार की गई डिपो की दीवार, पहली तस्वीर आई सामने

Wed, 02 Mar 2022 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुरानी मंडी चौराहे से फूल सैयद चौराहे तक दीवार तैयार हो चुकी है। इस दीवार को प्री कास्ट तकनीक से बनाया है। इसमें पहले बेस बनता है। फिर प्री कास्ट दीवार खड़ी की जाती है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो डिपो की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएसी मैदान में बन रही पहली मेट्रो डिपो की दीवार अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन से तैयार की गई है। ढाई किमी लंबी दीवारी पर जगह-जगह मेट्रो के लोगो उकेरे गए हैं। सर्किट हाउस रोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए टेक्टाइल पाथ बनाया जाएगा, जिसमें दिव्यांगों को दिशा बताने वाली टाइल्स भी लगेंगी।

विज्ञापन


60 फीसदी से अधिक काम हुआ पूरा 
यूपीएमआरसी (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने 112 करोड़ रुपये की लागत से नौ हेक्टेयर में निर्माणाधीन डिपो के विश्वस्तरीय होने का दावा किया है। सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले कॉरिडोर के लिए यह डिपो होगा। पुरानी मंडी चौराहे से फूल सैयद चौराहे तक दीवार खड़ी हो चुकी है।

जिसे प्री कास्ट तकनीक से बनाया है। इसमें पहले बेस बनता है। फिर प्री कास्ट दीवार खड़ी की जाती है। परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। दीवार के बाहर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पौधारोपण के लिए गमले बनाए गए हैं। डिपो में पटरी पहुंच गई हैं। वाटरटैंक के अलावा शेड बनाने का काम जारी है। 
विज्ञापन


ये होती है अल्ट्रा मॉडर्न तकनीक
परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि अल्ट्रा मॉडर्न तकनीक में प्री कास्ट ढांचे का इस्तेमाल होता है। गहरी व स्पष्ट आकृतियां उकेरी जा सकती हैं, जिससे ये देखने में सुंदर व मजबूत होती हैं। विदेशों में इसी तकनीक से सिविल निर्माण किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें