फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा मेट्रो ने बदली योजना, अब हर 100 मीटर पर बैरिकेडिंग; दिल्ली हाईवे की एक लेन होगी बंद

Sat, 04 Jan 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर के लिए गुरु का ताल-सिकंदरा के लिए योजना बनाई है। पाइलिंग का काम पूरा होने के बाद दोनों ओर से बैरिकेडिंग की जाएगी।
 
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक बनाने के लिए गुरुद्वारा से आगे दोनों ओर की गई बैरिकेडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन ने हाईवे पर मेट्रो ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक के लिए प्लान में बदलाव किया है। अब पाइलिंग के काम के लिए हर 100 मीटर पर बैरिकेडिंग की जाएगी। पाइलिंग का काम पूरा होने पर गर्डर लगाने के लिए दो किमी की दूरी पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसमें आईएसबीटी स्टेशन सर्विस रोड पर बन रहा है। गुरु का ताल और सिकंदरा हाईवे के मध्य बनेगा। इसके लिए पाइलिंग का काम चल रहा है।

इसके लिए गुरुद्वारा के सामने बैरिकेडिंग की गई है। इसी तरह से हर 100 मीटर की दूरी पर 50 फीट के आसपास बैरिकेडिंग कर काम करेंगे। इस तरह से सिकंदरा स्टेशन तक पाइलिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। गर्डर लगाने समेत अन्य काम करने से पहले हाईवे के दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर एक-एक लेन बंद कर देंगे। इस तरह से यातायात सुगमता से गुजरता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें