दवाओं की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को जल्द राहत मिलने वाली है। एसएन मेडिकल कॉलेज में 650 तरह की दवाएं (सर्जिकल सामान भी) खरीदी जाएंगी। इसके लिए समिति ने दवा और ऑक्सीजन खरीद के लिए मंगलवार को ई-टेंडर खोले।
इसमें 14 कंपनियों ने आवेदन किया है। समिति न्यूनतम दर पर दवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी से इनकी खरीद करेगी।एसएन अस्पताल की ओपीडी में महज 18-20 तरह की दवाएं ही उपलब्ध हैं।
मरीजों को सीरप, त्वचा, सांस, हृदय व मधुमेह जैसी बीमारियों की दवाओं का लंबे समय से टोटा है। हाल ही में शासन से एसएन कॉलेज को नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।