फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: ताजनगरी में मेयर ने देखी नालों की सफाई, चोक मिले कई, दिए कड़े निर्देश

Wed, 19 May 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मंगलवार को नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे के साथ मेयर नवीन जैन ने नालों की सफाई का हाल देखा। सबसे पहले मेयर सुल्तानगंज की पुलिया पहुंचे, जहां आवास विकास विभाग के नाले की दीवार टूट गई थी। 
विज्ञापन
आगरा मेयर ने देखी नालों की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर के नाले चोक होने की अमर उजाला की खबर पर मंगलवार सुबह मेयर नवीन जैन नालों की सफाई का हाल देखने निकले तो उन्हें मुगल रोड, कमला नगर, सुल्तनगंज, नालबंद, अशोक नगर, गोकुलपुरा के नाले चोक मिले। कुछ जगह सफाई होती दिखी भी तो केवल ऊपरी तौर पर, यहां फ्लोटिंग मैटेरियल यानी पॉलिथीन, थर्माकोल हटे दिखे।
विज्ञापन


तलीझाड़ सफाई नहीं हो रही थी। मेयर ने नालों की तलीझाड़ सफाई और सुल्तानगंज पुलिया स्थित शाही कैनाल नाले की गिरी दीवार को हटाकर सफाई कराने और आवास विकास विभाग से दीवार बनवाने के निर्देश दिए।  

मंगलवार को नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे के साथ मेयर नवीन जैन ने नालों की सफाई का हाल देखा। सबसे पहले मेयर सुल्तानगंज की पुलिया पहुंचे, जहां आवास विकास विभाग के नाले की दीवार टूट गई थी। मेयर ने मुगल रोड, कमला नगर पर बी ब्लॉक नाले देखे, जहां सिल्ट और कचरा भरा मिला। मेयर ने नालों के ढलान पर सवाल उठाए। मौके पर मुआयना करने के बाद उन्होंने नगरायुक्त और जलकल जीएम को नाला निर्माण और उसका सही से ढलान बनाने के लिए निर्देश दिये। इस दौरान जलकल जीएम आर एस यादव, बी एल गुप्ता, डॉ अतुल भारती, आशीष शुक्ला, राजीव राठी, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, हरिओम गोयल, मोहन शर्मा, राजेश प्रजापति तथा बाजार कमेटी से मुरारीलाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमणों को करें ध्वस्त 
नगर आयुक्त के साथ मेयर ने सुल्तानगंज पुलिया चौराहा, अशोक नगर, गोकुलपुरा और नालबंद एमजी रोड़ के बड़े नालों का भी निरीक्षण किया। मेयर के साथ नगरायुक्त निखिल टी फुंडे नालों की धीमी सफाई पर नाराज हुए। उन्होंने मौके पर ही संबधित अधिकारियों को शहर के सभी बड़े नालों की शुरू से लेकर अंतिम छोर तक तलीझाड़ सफाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि नाला सफाई के दौरान अगर किसी भी तरह का अतिक्रमण सामने आता है उसे ढहाया जाए।

मानसून से पहले बनवाएं चहारदीवारी
मेयर, नगर आयुक्त के निरीक्षण में सामने आया कि बड़े नालों के किनारे कई घर बने हुए हैं। नालों के किनारे चहारदीवारी टूटी हुई है, जिससे किसी बच्चे के गिर जाने अथवा जनहानि होने का खतरा है। यह देखकर नगरायुक्त ने ऐसी सभी जगह चिह्नित कर चहारदीवारी बनाये जाने व जीर्णोद्धार करने के अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि मानसून की बारिश से पहले यह काम हो जाना चाहिए।

नाले के दोनों ओर लगे जाली
बाजार कमेटी अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने नाला निरीक्षण करने आए मेयर और नगरायुक्त को सुझाव दिए कि अबुलउला दरगाह से अंजुमन होटल तक नाले के दोनों ओर जाली लगाई जाए और पौधरोपण कराया जाए। कोई भी कचरा न फेंके, इसलिए लोहे की जाली से नाला कवर कराया जाए। सुल्तानगंज चौराहे से मुगल रोड होते हुए कमला नगर तक नाले का निर्माण कराया जाए। उन्होंने मेयर से रश्मि पैलेस मार्केट के पास जनसुविधा केंद्र बनाने की मांग की ताकि नाले के किनारे गंदगी न हो। 

शिकायत: रवि हॉस्पिटल पर फिर 5.50 लाख की वसूली का आरोप, इलाज के दौरान हुई धोखाधड़ी

आगरा कोरोना: थम रही संक्रमण की रफ्तार, नहीं रुका मौतों का सिलसिला, 18 दिन में हुई 57 मरीजों की मौत, 6801 ठीक हुए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें