फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे राजा ने कर दी ऐसी डिमांड, विदाई से पहले हो गया बवाल

Mon, 19 Feb 2018 08:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दहेज का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के रकाबगंज के काजीपाड़ा में दूल्हे ने दुल्हन से फेरे लेने के बाद अपाचे बाइक की मांग रख दी। दुल्हन के परिवारीजनों ने बाइक देने से इनकार कर दिया। इस पर दूल्हे ने दुल्हन को विदा कराकर ले जाने से इनकार करने लगा।
विज्ञापन


यह सुनकर मोहल्ले के लोगों ने दूल्हा और उसके जीजा को बंधक बना लिया। बाद में उसके परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नौ घंटे बाद समझौता होने पर दुल्हन को ससुराल भेजा जा सका। 

रकाबगंज क्षेत्र की महिला घरों में कामकाज करके घर का खर्च चलाती है। उसकी बेटी की बारात शनिवार को मथुरा से आई थी। रात दो बजे बारात चढ़त के बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच दूल्हे के घरवालों ने दहेज में अपाचे बाइक की मांग शुरू कर दी। तब तो किसी तरह जयमाला करवा दी गई। रविवार सुबह आठ बजे फेरे होने के बाद विदाई की तैयारी की जाने लगी। 

मगर, दूल्हे ने फिर से बाइक की मांग दी। दुल्हन की मां का कहना था कि वह 90 हजार की बाइक कहां से लेकर आएगी। किसी तरह उसने व्यवस्था करके कुछ सामान बेटी को शादी में देने के लिए इकट्ठा किया है। मोहल्ले के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। 

इस पर दूल्हे का पिता बिना विदाई कराए चला गया। बाद में अन्य बाराती भी जाने लगे। इस पर लोगों ने दूल्हे और उसके जीजा को बंधक बना लिया। बाद में दूल्हे के घरवालों की सूचना पर पुलिस आ गई। 

शाम पांच बजे तय हुआ कि दूल्हे ने कहा कि वह बाइक की मांग नहीं कर रहा था। कुछ लोगों ने बाइक नहीं देखकर बोल दिया था। उसके बाइक नहीं मांगने और पत्नी को परेशान नहीं करने की कहने पर उसकी विदाई कराई गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें