फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा और अलीगढ़ का दबदबा

Fri, 19 Oct 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ियों को पुरस्कार देते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को अंतर मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें आगरा और अलीगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।  
विज्ञापन


पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला आरबीएस कॉलेज आगरा और श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज मैनपुरी के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इसमें आगरा की टीम ने मैनपुरी को 2-0 से पराजित किया। 

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबल एसवी कॉलेज अलीगढ़ और आरसीए गर्ल्स कॉलेज मथुरा के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के ट्रायल में अलीगढ़ के प्रभात ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में अलीगढ़ की कीर्ती सारस्वत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रजमोहन सक्सेना व सचिव ओमप्रकाश सक्सेना ने किया। 

इस दौरान प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कुदेशिया और डॉ. संजय सिंह चौहान ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. शेरपाल सिंह, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. यतेंद्र सिंह, डॉ. शिवाजी सिंह, शहनवाज खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें