आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 12 साल की बालिका से 50 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वह बालिका को बहाने से अपने रिश्तेदार के घर में ले गया था। बालिका के भाई के आने पर घटना की जानकारी हुई।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 12 साल की बालिका घर में अकेली थी। पिता मजदूरी करते हैं। बालिका छत पर काम कर रही थी।
मोहल्ले के एक घर में जीवनी मंडी निवासी 50 साल का मोहन आता जाता था। छत के रास्ते से वह बालिका के पास आ गया। बहाने से उसे अपने रिश्तेदार के घर में ले गया, यहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया।