आगरा के शास्त्रीपुरम में पड़ोसी युवक पर युवती को धमकाकर सोने-चांदी के जेवर लेने का आरोप लगा है। युवती की मां ने परिवार को जान से मारने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के शास्त्रीपुरम में पड़ोसी युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर घर से सोने-चांदी के जेवर निकलवाने का आरोप लगाया गया है। मामले में युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शास्त्रीपुरम निवासी गुंजन शर्मा ने बताया कि उनके पति नोएडा में नौकरी करते हैं। वह बच्चों के साथ यहां रहती हैं। आरोप है कि तिलक ने उनकी बेटी शिवानी से सोने की चेन, चार ग्राम की सोने की अंगूठी और 100 ग्राम चांदी की पायल ले ली।
उसने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर ऐसा किया। 10 सितंबर को शाम तिलक और उसके भाई राजा तिकोनिया पार्क में मिले और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए फिर धमकाया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।