फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ का सफर हुआ मुश्किल, ट्रेन छोड़ बस पकड़ रहे यात्री; इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा बनी मुसीबत

Sat, 04 Apr 2026 11:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेगा ब्लॉक और बदले रूट के कारण आगरा-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन घंटों देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार देरी से परेशान होकर यात्री अब बस और टैक्सी को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से लखनऊ जाने के लिए बस तो ठीक है, लेकिन ट्रेन नहीं। इसकी वजह आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी है जो इन दिनों यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। गंगाघाट रेलवे ब्रिज पर 42 दिन के मेगा ब्लॉक और बदले रूट के कारण ट्रेन लगातार घंटों देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को समय, सुविधा और पैसे तीनों स्तर पर परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इंटरसिटी बृहस्पतिवार को आगरा फोर्ट से सुबह 6:31 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसे दोपहर 12:25 बजे लखनऊ पहुंचना था। तकरीबन 8 घंटे की देरी से रात को 8:28 बजे पहुंची। वापसी में 5 घंटे की देरी से देर रात 3:17 बजे आगरा आई। शुक्रवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 6:31 बजे के बजाय 10:44 बजे रवाना हुई। शाम 7:30 बजे तक यह रोजा स्टेशन तक ही पहुंची थी। बृहस्पतिवार को 11 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर 1740 रुपये का रिफंड लिया।

रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन का रूट बदला गया है। 2 अप्रैल से 13 मई तक ट्रैक मेंटेनेंस के कारण अब इसे कानपुर-लखनऊ के बीच सीधे नहीं जाकर परिवर्तित मार्ग से मथुरा-कासगंज-शाहजहांपुर-लखनऊ होकर गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन



अब तो हालत खराब है
संदीप तिवारी ने कहा कि हमारा अक्सर काम के सिलसिले में लखनऊ आना-जाना रहता है। मेगा ब्लॉक के कारण आगरा लखनऊ इंटरसिटी को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। अब तो हालत खराब है। कोई निश्चित नहीं ट्रेन कब आएगी, कब पहुंचेगी। ट्रेन से अच्छा तो बस या टैक्सी से जाना है। - 

बीच में कहां रुक जाएगी पता नहीं
सुनील कुमार मित्तल ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए यह ट्रेन थोड़ी ठीक थी। सुबह यहां से निकलने पर आराम से लखनऊ पहुंच जाते थे। जब से इसका रूट बदला गया, अब कोई पता नहीं कब आगरा से चलेगी। कहां बीच में रोक दी जाएगी। कोई भरोसा नहीं। इससे अच्छा तो बस से जाना बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें