फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: सड़क के लिए चुनाव बहिष्कार, सात घंटे बाद ग्रामीणों ने डाले मतदान

Thu, 18 Apr 2019 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मतदान के दिन धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव क्योरी ऊपरीपुरा में संपर्क मार्ग नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने करीब सात घंटे तक वोट नहीं डाले। ग्रामीणों के मतदान नहीं करने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उन्हें समझाने में जुटे। करीब सात घंटे बाद ब्लाक प्रमुख और भाजपा प्रत्याशी के बेटे के आश्वासन पर ग्रामीण वोट डालने के लिए राजी हुए।  
विज्ञापन


गांव क्योरी ऊपरी पुरा चंबल की तलहटी और घने बीहड़ के किनारे बसा हुआ है। जहां गांव तक पहुंचने का मुख्य मार्ग भी कच्चा पड़ा था। ग्रामीणो का आरोप है कि आजादी के बाद से आज तक इस गांव के लिए कोई मार्ग नहीं बनाया गया चुनाव के दौरान केवल वादे मिलते हैं।

करीब तीन किलोमीटर बीहड़ में कच्चा रास्ता बारिश के दिनों में पानी में डूब जाता है। लोगों को गांव से निकलना मुश्किल रहता है। बताया कि हर बार चुनाव में वादे करके नेता गांव में वोट मांगने आते हैं। जीतने के बाद कभी शक्ल तक नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे गए थे मतदाता

इसी अनदेखी को मुद्दा बनाकर गुरुवार को गांववालों ने वोट नहीं डालने का निर्णय ले लिया। वे धरने पर बैठ गए। इससे करीब सात घंटे तक मतदान बंद रहा। गांव के पोलिंग बूथ संख्या 70 पर कोई वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा तो पोलिंग पार्टी को हैरानी हुई उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। 

सूचना पर नायब तहसीलदार बाह सुनील कुमार और सीओ पिनाहट प्रदीप कुमार ने आकर लोगों को समझाने की कोशिश की। दोपहर बाद ग्रामीण को ब्लाक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान और भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर पुत्र परमवीर चाहर पहुंचे। 

बाद में उप जिला अधिकारी बाह महेश प्रकाश गुप्ता भी पहुंचे। एसडीएम और ब्लाक प्रमुख ने कहा कि एक माह के अंदर सड़क की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद दिन में करीब 3:00 बजे के बाद ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें