फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 400 करोड़ का बाईपास, फिर भी शहर में मौत बनकर दौड़ रहे ट्रक; सांसद-विधायक ने जानें क्या कहा

Thu, 12 Nov 2026 07:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भारी वाहनों के शहर के बीच से गुजरने पर सांसदों और विधायकों ने कड़ा रुख अपनाया है। जनप्रतिनिधियों ने उत्तरी बाईपास से ट्रकों को डायवर्ट करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अधिकारियों की मनमानी नहीं रुकी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास से गुजरती कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-फिरोजाबाद राजमार्ग पर मौत बनकर आबादी के बीच से निकल रहे भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए जनप्रतिनिधि सख्त रुख अपनाएंगे। 400 करोड़ रुपये की लागत से बने उत्तरी बाईपास से ट्रक, ट्रेलर, ट्रॉला और टैंकरों को निकालने के लिए सांसद-विधायक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। उनका कहना है कि शहर से होकर इन वाहनों के आवागमन के लिए अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। आगरा की नौकरशाही की मनमानी नहीं रुकी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत करेंगे। लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




वाहनों को डायवर्ट कराने के लिए करेंगे निर्देशित
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उत्तरी बाईपास बनने के बाद शहर से भारी वाहन नहीं निकलने चाहिए। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी। इसमें आगरा और मथुरा के अधिकारी शामिल किए जाएंगे। भारी वाहनों को डायवर्ट करने के लिए क्या समाधान होने चाहिए, इस पर चर्चा की जाएगी। भारी वाहनों के उत्तरी बाईपास से आवागमन कराने के लिए निर्देशित करेंगे।


नया शहर बनाने की योजना थी
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि न्यू दक्षिण बाईपास, उत्तरी बाईपास बनाने का उद्देश्य शहर में भारी वाहनों का आवागमन रोकना था। इससे नया शहर बनाने की योजना थी। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को कार्य करना था। एक अलग शाखा बनाई जानी थी। शहर के अंदर से भारी वाहनों के निकलने से हादसे हो रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री से भी बात कर वाहनों के आवागमन पर रोक लगवाई जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस से सख्ती कराई जाएगी
फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन के मुद्दे पर प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। पूर्व में भी इस संबंध में वार्ता की जा चुकी हैं। भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से निकालने के लिए पुलिस से सख्ती कराई जाएगी। मथुरा और आगरा के जिलाधिकारी, एसएसपी, पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त को पत्र लिखकर निर्देशित किया जाएगा। मनमानी नहीं रुकी तो मामला मुख्यमंत्री के समक्ष ले जाएंगे।


हाईवे पर जाम नहीं लगना चाहिए
एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह का कहना है कि मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहन फिरोजाबाद की तरफ जाने के लिए आगरा शहर के बीच से निकलते हैं। इससे हाईवे पर जहां जाम लगता है, वहीं हादसे भी होते हैं। उत्तरी बाईपास पर भारी वाहनों के आवागमन को बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी से कहा जाएगा कि वह भारी वाहनों पर रोक लगवाने के लिए कदम उठाएं।


सख्ती न होने से बढ़ रहे हादसे
फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि जनता के पैसे से बना उत्तरी बाईपास तभी सार्थक होगा जब कानपुर और इटावा जाने वाले भारी वाहन शहर से बाहर होकर गुजरेंगे। दिशा की बैठकों में यह मुद्दा कई बार उठा चुके हैं। संकेतक लगने के बावजूद सख्ती न होने से हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस आयुक्त से व्यक्तिगत मिलकर प्रवेश पूरी तरह रुकवाएंगे।


टोल टैक्स खत्म कराएंगे
उत्तर विधानसभा से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि टोल टैक्स के कारण भारी वाहन चालक उत्तरी बाईपास का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। शहर के अंदर जाम लगा रहे हैं। इस मामले में जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की जाएगी। उत्तरी बाईपास का टोल समाप्त करने की मांग करेंगे। टोल खत्म होते ही चालक खुद इस मार्ग से निकलेंगे। पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त से भी मुलाकात करेंगे।


करोड़ों खर्च के बाद भी वाहन क्यों नहीं निकाल रहे
प्रदेश मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे का कहना है कि बाईपास लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है मगर वाहनों का नहीं निकलना चिंता का विषय है। उत्तरी बाईपास से वाहन नहीं निकलने के कारण शहर में हादसे बढ़ रहे हैं। इसके लिए ब्यूरोक्रेसी की मनमानी जिम्मेदार है। इन पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा।


आम जनता को फायदा होगा
भाजपा  प्रदेश महामंत्री और ज्यसभा सांसद राम प्रताप चौहान ने बताया कि हाईवे पर बड़े शैक्षणिक संस्थान और बड़े निजी अस्पताल भी हैं। इनमें रोजाना सैकड़ों विद्यार्थियों और मरीज व तीमारदारों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा आसपास की कॉलोनी के लोग भी निकलते हैं। भारी वाहनों पर रोक लगने से आम जनता को फायदा होगा। उत्तरी बाईपास पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कार्य योजना तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें