फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच से 80 हजार रुपये, लाखों के जेवर चोरी

Thu, 12 Nov 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला के लाखों रुपये के जेवर और 80 हजार रुपये नकद से भरा बैग चोरी हो गया। झांसी और डबरा के बीच सुबह करीब पांच बजे हुई इस घटना की महिला को भनक नहीं लग सकी। मां-बेटी को झपकी लग गई थी। नींद खुलने पर चोरी का पता चल सका।
विज्ञापन


कैंट जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि रामाजीत नगर, अलबतिया शाहगंज निवासी शमा खान पत्नी सुहेल खान अपनी बेटी छवि के साथ ट्रेन नंबर 12192 श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल से आगरा आ रही थीं। दोनों छह नवंबर को अपने पति के साथ कार से भोपाल घूमने गई थीं। वापसी में महिला को परेशानी होने के कारण उनके पति ने उन्हें ट्रेन में बैठाकर आगरा के लिए रवाना किया था। मां-बेटी ए-1 कोच की सीट नंबर 31 और 33 पर थीं। यात्रा के दौरान महिला ने हाथों से आभूषण उतारकर पर्स में रख लिए थे। बैग गुलाबी रंग का था।
पीड़ित महिला ने बताया कि बैग में दो तोले का सोने का कंगन, चार सोने की अंगूठियां, दो चांदी की अंगूठियां, चांदी का एक छल्ला, घड़ी और 80 हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा केनरा बैंक और एचडीएफसी के दो एटीएम कार्ड, दो पासबुक, आधार कार्ड, पैनकार्ड और पर्स भी रखे थे। महिला के पति कपड़े का कारोबार करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। चोरी हुए जेवर बड़ी बेटी की शादी के लिए खरीदे गए थे। आगरा कैंट जीआरपी ने मामले में निल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें