फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  विदेश में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो पढ़ लें ये खबर; यहां मिलेगा भाषा और संस्कृति का विशेष प्रशिक्षण

Tue, 26 May 2026 12:28 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में विदेश नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए भाषा, संस्कृति और स्थानीय नियमों का विशेष प्रशिक्षण देने हेतु पीडीओटी ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है। इस पहल से युवाओं को जर्मनी, जापान और खाड़ी देशों में रोजगार के लिए बेहतर तैयारी और सुरक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्री डिपार्टमेंट ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को अब विशेष प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए आगरा में मंडलस्तरीय प्री डिपार्टमेंट ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम (पीडीओटी) केंद्र तैयार हो गया है। हाल ही में विदेश मंत्रालय की एक टीम ने इस केंद्र का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


यह पीडीओटी केंद्र अकुशल युवाओं को उनके इच्छित देश और काम के अनुसार सामान्य प्रशिक्षण देगा। इसमें उस देश की भाषा, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय नियमों की जानकारी शामिल होगी। इसका उद्देश्य युवाओं को विदेश में काम करते समय आने वाली समस्याओं से बचाना है। साथ ही, उन्हें सुरक्षित रखते हुए बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम बनाना है। कुशल युवाओं को उनकी ट्रेड के अनुसार बदले कार्य स्वरूप की सामान्य जानकारी दी जाएगी।

उन्हें भी संबंधित देश की भाषा, संस्कृति और स्थानीय नियमों से अवगत कराया जाएगा। वर्तमान में जर्मनी, जापान, इजरायल, सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में युवाओं की बड़ी मांग है। जर्मनी में एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग स्टाफ की सर्वाधिक मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें