फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजस्व वादों के निस्तारण में मैनपुरी से पिछड़ा आगरा, मथुरा को 27वीं रैंक; मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

राजस्व वादों के निस्तारण में आगरा को 13वां स्थान मिला है। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक लेते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व वादों के निस्तारण में प्रदेश में मैनपुरी चौथे स्थान पर है, जबकि मथुरा 27वीं रैंक है। आगरा को 13वां और फिरोजाबाद को 23वां स्थान मिला है। सोमवार को राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा में मंडलायुक्त ने लंबित राजस्व वादों को त्वरित निस्तारण का संबंधित जिलों के डीएम को निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फिरोजाबाद और मैनपुरी में पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों का प्रमुखता से निस्तारण किया जाए। धारा 24 में 1 वर्ष से ऊपर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। धारा 34 में मथुरा में सुधार हुआ है। धारा 116 में वादों में सभी जिलों की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटरकृत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर सभी वादों की प्रविष्टि की जाए। 

कर करेत्तर की समीक्षा में वाणिज्य कर में मथुरा की स्थिति खराब रही। जबकि मैनपुरी में अच्छा कार्य हुआ। मथुरा और फिरोजाबाद को प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। आगरा का प्रदर्शन खराब रहा। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना में लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने, अंश निर्धारण में मैनपुरी और मथुरा में कम प्रगति होने पर एडीएम स्तर के अधिकारी से नियमित समीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें