फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोंस मिल मामला: नौ टीमों ने किया सर्वे, 125 कब्जेदारों की सूची बनाई

Fri, 06 Nov 2020 01:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जोंस मिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की जोंस मिल में करीब 40 बीघा जमीन का फिर नए सिरे से सर्वे शुरू हो गया है। गुरुवार को राजस्व विभाग, नगर निगम व नजूल की टीमों ने यहां बने एक-एक मकान, दुकान, बिल्डिंग का रिकार्ड खंगाला। मौके पर पहुंच कर टीमों ने जमीन कब खरीदी गई ? किसने बेची ? कितने में बिक्री हुई ? कब्जेदार किराएदार है या मालिक। ऐसे करीब 125 कब्जों की सूची तैयार की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के आदेश पर जोंस मिल में अब एक-एक कब्जे की कुंडली खंगाली जा रही है। पिछले माह हुई जांच में यहां चार गाटा में करीब 40 बीघा सरकारी जमीन मिली है। इन जमीनों के विस्तृत सर्वे के लिए एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने अपर नगरायुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया है। सदर तहसील के नौ लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व निगम और नजूल विभाग टीमों ने बृहस्पतिवार को मौके पर बने एक-एक निर्माण की सूची तैयार की है। यहां रहने वाले लोगों के बैनामों की जांच की गई।


नोटिस जारी किए जाएंगे
करीब 125 लोगों के नाम, पते, मकान नंबर व अन्य विवरण दर्ज किए हैं। इन्हें नोटिस जारी होंगे। फिर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। एडीएम प्रशासन ने सर्वे टीम में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी छत्ता, अपर नगरायुक्त के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। सर्वे के दौरान जीवनी मंडी पुलिस चौकी पर शाम चार बजे तक तहसीलदार प्रेम पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


चिन्हित होंगे नए भूमाफिया
जोंस मिल में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और कूटरचित दस्तावेजों से खरीद-फरोख्त करने वालों को प्रशासन भूमाफिया के रूप में चिह्नित करेगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा जांच फाइनल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें