फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा जीवनी मंडी-वाटरवर्क्स रोड

Sun, 11 Oct 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

तीन पाइपों की बेल्डिंग बाकी है, जिसके बाद टेस्टिंग की जाएगी। इस काम में अभी चार दिन का समय और लग सकता है। 15 तारीख के बाद जीवनी मंडी चौराहे से यमुना किनारा रोड पर बांयी ओर की लेन में खोदाई कर पाइप बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन
यातायात परिवर्तन का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सितंबर से यातायात के लिए बंद की गई जीवनी मंडी चौराहा-वाटरवर्क्स रोड 15 अक्तूबर तक बंद रहेगी। स्मार्ट सिटी के तहत पानी के पाइप बिछाने का काम चल रहा है, जिसमें जीवनी मंडी पुलिस चौकी तक पाइप बिछाए जा चुके हैं। तीन पाइपों की बेल्डिंग बाकी है, जिसके बाद टेस्टिंग की जाएगी। इस काम में अभी चार दिन का समय और लग सकता है। 15 तारीख के बाद जीवनी मंडी चौराहे से यमुना किनारा रोड पर बांयी ओर की लेन में खोदाई कर पाइप बिछाए जाएंगे। 
विज्ञापन


पाइप लाइन के बीच में आई सीवर लाइन हटाई
स्मार्ट सिटी के तहत बिछाए जा रहे पानी के पाइप के बीच जीवनी मंडी पर सीवर लाइन आ गई। यहां पानी और सीवर की लाइनें एकदम नजदीक से गुजरी हैं। पाइप के बीच में आए सीवर के पाइप को स्मार्ट सिटी की टीम ने काटकर हटा दिया, लेकिन इससे रिसाव जारी है, जिससे ट्रेंच में सीवर भर रहा है। इसे ट्रेंच से बाहर निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं जो ऊपर सड़क पर सीवर को फेंक रहे हैं।


इससे खोदाई स्थल पर कीचड़ हो गया। जीवनी मंडी, कृष्णा कालोनी के लोगों को यहां से पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही है। स्मार्ट सिटी के पीएमसी लीडर आनंद मेनन ने बताया कि पानी का पाइप बिछाने के बाद सीवर लाइन जोड़ दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टुकड़ों-टुकड़ों में डेढ़ साल तक बंद रहेगा रूट

जीवनी मंडी से ताजगंज के एबीडी एरिया तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में डाली जा रही पानी की पाइप लाइन के कारण डेढ़ साल तक सड़कों की खोदाई होती रहेगी। दरअसल, जीवनी मंडी के बाद 15 अक्तूबर से यमुना किनारे पर न्यू मार्केट के सामने से पाइप लाइन बिछाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- शर्मनाकः ताजनगरी में सुरक्षित नहीं बालिकाएं, हैरान करने वाले हैं पुलिस के आंकड़े

आंबेडकर पुल तक और उसके बाद आगरा किला के पीछे से पानी के पाइप डालने के लिए खोदाई की जाएगी। इस तरह टुकड़ों में सड़क पर यातायात बंद रखा जाएगा। इस काम में डेढ़ साल का समय लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें